फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर्ष फायरिंग में किशोर के पैर में लगी गोली

हर्ष फायरिंग में किशोर के पैर में लगी गोली

Thu, 02 May 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में किशोर के पैर में लगी गोली
बहेड़ी। मंसूरगंज गांव में एक युवक की लगुन आई थी, जिसमें गांव के लोग भी मौजूद थे। लगुन चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर के पैर में रिवाल्वर की गोली लग गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए खामोशी से उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे सरकारी अस्पताल ले आई। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंसूरगंज गांव में बुधवार को सुरेंद्र पाल के बेटे की लगुन आई थी। ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार भी भोज में आमंत्रित थे। शाम करीब चार बजे लगुन की रस्म पूरी होने पर कुछ लोग रिवाल्वर, रायफल आदि असलहे से हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान रिवाल्डर से निकली गोली जीने पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे 15 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामेश्वर पाल के दाएं पैर में घुटने के ऊपर जा लगी। गोली लगते ही वह जीने से नीचे आ गिरा। यह देख वहां चीखपुकार और भगदड़ मच गई। आनन फानन वीरेंद्र को इलाज के लिए बहेड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना पर सीओ पुलिसबल के साथ निजी अस्पताल पहुंच गए और घायल को वहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में गोली लगने के बाद घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अब इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों के आदेश पर सख्त कार्रवाई होगी। - अशोक कुमार, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed