फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मां बोली- संपत्ति के लिए परेशान करते हैं बेटा-बहू

मां बोली- संपत्ति के लिए परेशान करते हैं बेटा-बहू

Thu, 18 Apr 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
मां बोली- संपत्ति के लिए परेशान करते हैं बेटा-बहू
बरेली। संपत्ति के बंटवारे के चलते सुभाषनगर रामलीला मैदान के पास रहने वाली महिला बेटों के झगड़े में पिस रही है। महिला का आरोप है संपत्ति के लिए छोटा बेटा और उसकी पत्नी अभद्रता और मारपीट करते हैं। सुभाषनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि छोटा बेटा संपत्ति हड़पना चाहता है। अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता है और पति-पत्नी दोनों उनसे मारपीट भी करते हैं। उनकी बेटी को भी घर में नहीं घुसने देते। मंगलवार को बेटी उनसे मिलने आई तो उनसे झगड़ा करने लगे। बेटी ने इसका विरोध किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरीश चंद्र जोशी का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। महिला बड़े बेटे का साथ रहती है और छोटे बेटे को हिस्सा देना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed