फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसपी साहब परमीशन दें तो सटोरियों को पकड़ें

एसपी साहब परमीशन दें तो सटोरियों को पकड़ें

Sun, 06 Jan 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
एसपी साहब परमीशन दें तो सटोरियों को पकड़ें
बरेली। सटोरियों के आगे बारादरी पुलिस भी नतमस्तक हो गई। अब बारादरी पुलिस ने सटोरियों को पत्र लिखकर एसपी सिटी अनुमति मांगी है जिससे क्षेत्र की जनता को निजात मिल सके। सट्टे में हारने के बाद सटोरिये क्षेत्र में चोरी करते हैं। परेशान लोगों ने बारादरी पुलिस से सटोरियों से निजाती दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन

पुलिस के आला अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी सद्टा नहीं रुका है। बारादरी के जगतपुर में पानी की टंकी के पास एक घर में सट्टा होता है। क्षेत्रवासियों को दिक्कत सट्टे से नहीं है बल्कि सटोरियों से है। दरअसल हारने के बाद सटोरिये घरों के बाहर खड़ी साइकिल, मोपेड उठा लेते हैं। कोई घर खुला हुआ मिला तो सामान भी चोरी करते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार घरों में हजारों रुपये की चोरी भी हो चुकी है। इसका पता लगा तो सभी क्षेत्रवासी बारादरी थाने पहुंचे और पुलिस सटोरियों को गिरफ्तार करने की शिकायत की, लेकिन इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने घर से सटोरियों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखकर सटोरियों को पकड़ने की अनुमति मांगी है। फिलहाल उन्हें अनुमति अभी नहीं मिली है। जबकि क्षेत्र में चोरियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि बिना अधिकारियों की अनुमति के घर में दबिश देने का प्रावधान नहीं है। अनुमति मिलते ही सटोरियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed