{"_id":"5c2536f0bdec2256a2237bca","slug":"51545942768-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौरा अनाज घोटालाः कोर्ट ने एफसीआई गोदाम के मुंशी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिठौरा अनाज घोटालाः कोर्ट ने एफसीआई गोदाम के मुंशी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गिरफ्तारी के लिए पुलिस के लगातार दबिश देने और दबाव बनाने के लिए रिश्तेदारों को थाने में बैठा लेने पर राशन माफिया कमल गुप्ता और रविंद्र सिंह ने स्टे के लिए कोर्ट में अर्जी दी। बृहस्पतिवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने कमल और रविंद्र की अर्जी खारिज कर दी। हालांकि कोर्ट ने भुता स्थित एफसीआई गोदाम के मुंशी राकेश सक्सेना की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे दे दिया है।
कोर्ट ने राकेश को 30 दिन में थाने में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। कोर्ट से मुंशी की गिरफ्तारी के विरुद्ध जारी स्टे हाफिजगंज थाने पहुंच गया है। पुलिस ने रिठौरा, हाफिजगंज समेत कई ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं, लेकिन कमल और रविंद्र को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इधर, एडीएम फाइनेंस की जांच में खुद को ‘विलेन’ बनाए जाने से भन्नाई थाना हाफिजगंज पुलिस राशन माफिया कमल गुप्ता, फरीदपुर के पूर्व चेयरमैन के बेटे रविंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़े हुए है।