फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बुके नहीं मोदी को दे सकेंगे सिर्फ फूल, वह भी बिना पॉलिथीन कवर के

बुके नहीं मोदी को दे सकेंगे सिर्फ फूल, वह भी बिना पॉलिथीन कवर के

Sat, 21 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बुके नहीं मोदी को दे सकेंगे सिर्फ फूल, वह भी बिना पॉलिथीन कवर के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 21 जुलाई को आगमन के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बरेली में इसकी जिम्मेदाी आईजी डीके ठाकुर संभालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई भी जनप्रतिनिधि या नेता प्रधानमंत्री को बुके (गुलदस्ता) नहीं दे सकेगा। उन्हें सिर्फ एक फूल दिया जा सकता है, वह भी पॉलिथीन के कवर में लिपटा न हो। तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई और फिर इसके बाद फाइनल रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बरेली में आईजी, एसएसपी, एसपी (सिटी) एवं एसपी (देहात) के अलावा दूसरे जिलों के भी दो एसपी लगाए गए हैं। आठ सीओ और 15 इंस्पेक्टर भी सुरक्षा ड्यूटी पर रहेंगे। एलआईयू एवं खुफिया इकाइयों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग
शुक्रवार दोपहर एक बजे पुलिस लाइन में एसपी (सिटी) अभिनंदन सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्यूटी में लगाए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी को उनके काम और ड्यूटी स्थल आदि के बारे में जानकारी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने देने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निरीक्षण की संभावना को लेकर कीं तैयारियां
प्रधानमंत्री की अगुवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करीब डेढ़ घंटा पहले यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह पड़ोस के किसी थाने का निरीक्षण न कर लें, इसे लेकर सभी नजदीकी थानों में खासी तैयारियां की गईं हैं। इसके अलावा बैठक के लिए विकास भवन और सर्किट हाउस को भी तैयार किया गया है।


फाइनल रिहर्सल किया गया
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल भी किया गया। पुलिस लाइन से जैमर समेत करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों का काफिया पीलीभीत बाईपास होकर त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचा। पूरे रूट के गड्ढे आदि देखे गए। साथ ही वे सभी प्वाइंट चेक किए गए कि अगर वे लोग सड़क मार्ग से शाहजहांपुर जाएं तो उसकी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed