फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women arrested beating parshads wife

सभासद की पत्नी के साथ अभद्रता करने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women arrested beating parshads wife
बिहारीपुर मेमरान के भाजपा पार्षद की पत्नी से बदसलूकी करने और चेन लूटने के आरोप में महिला शीतल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पार्षद मुकेश मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आरोपी महिला शीतल के चरित्र की जांच कराने की मांग की है। पार्षद ने आशंका जताई है कि महिला एवं उसके परिजन उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच सकते हैं। इस पत्र की कॉपी वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, एडीजी और एसएसपी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

पुलिया की सफाई को लेकर मोहल्ले के लोगों ने पार्षद मुकेश मेहरोत्रा से शिकायत की थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा हटवा दिया। आरोप है कि बावजूद इसके कुछ महिलाओं की आड़ में 14-15 लोग उनके घर में घुस आए और पत्नी से अभद्रता करने लगे। वहां से भागते हुए गले की चेन छीन ले गए। इस मामले में भाजपा और सपा के पार्षदों ने कोतवाली में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed