{"_id":"5ac455be4f1c1bd5618b55c4","slug":"51522816446-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने कराई छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी ने कराई छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले की रिपोर्ट
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले की डीजीपी ने कराई रिपोर्ट
बरेली। बेटी के साथ छेड़छाड़ करके परेशान करने वाले को पिता ने जेल भिजवाया, लेकिन उसने जमानत पर आने के बाद परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हारकर उसने डीजीपी कार्यालय को पत्र भेजा। इसके बाद आनन-फानन में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। सैदपुर हाकिंस के एक परिवार के मुताबिक उनकी बेटी से छेड़छाड़ होने के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने लड़की को अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट की। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित परिवार ने डीजीपी का पत्र लिखा था। इसके बाद थाने में विक्की, राजपाल, राजकुमार, पप्पू श्रीवास्तव, शीतल और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कमरुल हसन के मुताबिक परिवार के आरोपों की जांच कराई जा रही है।