फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन में बम की अफवाह, जंक् शन पर चेक हुईं ट्रेनें

ट्रेन में बम की अफवाह, जंक् शन पर चेक हुईं ट्रेनें

Tue, 20 Mar 2018 10:03 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बम की अफवाह, जंक्
शन पर चेक हुईं ट्रेनें
फोटो
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में बम मिलने पर यहां भी खंगाली गईं ट्रेनें
बरेली। मेरठ सिटी से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में बम मिलने के बाद जारी अलर्ट पर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली। प्लेटफार्म और सरकुलेटिंग एरिया में भी यात्रियों का सामान खंगाला गया।

सोमवार शाम को हापुड़ के स्टेशन मास्टर को सूचना मिली की संगम एक्सप्रेस के टॉयलेट में बम रखा हुआ है। संगम एक्सप्रेस बुलंदशहर, खुर्जा होते हुए इलाहाबाद जाती है। इधर, ट्रेन में बम की सूचना पर जंक्शन पर अलर्ट जारी कर दिया गया। जीआरपी के एसआई अशोक कुमार, रामदूत अग्निहोत्री, आरपीएफ के एसआई वीएस मीणा, एसआई सुरेंद्र कुमार, संजय, किशोर आदि जंक्शन पर चौकन्ने हो गए। सबसे पहले दिल्ली की ओर से सत्याग्रह एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची तो फोर्स ने यात्रियों का सामान चेक किया, संदिग्ध लगने पर यात्रियों की तलाशी भी ली गई। इसके अलावा जंक्शन के प्लेटफार्म और सरकुलेटिंग एरिया में भी तलाशी अभियान चलाया। ट्रेनों की चेकिंग देर रात तक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed