{"_id":"6adf8e3e0ed0f9aeac019193","slug":"siddharthnagar-news-five-arrested-with-15-logs-of-wood-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167154-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 बोटा लकड़ी के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 बोटा लकड़ी के साथ पांच गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने रविवार देर शाम पांच संदिग्धों को पकड़ा। टीम ने उनके पास से 15 बोटा लकड़ी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की। पूछताछ के बाद बरामद लकड़ी सहित ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई।
एसएसबी के अनुसार, खुनुवां चौराहे से परसोना रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। यह सीमा स्तंभ संख्या 556 से 650 मीटर भारत की तरफ लकड़ियों से लदी हुई थी। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की लेकिन संदिग्ध कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। वे वन विभाग की अनुमति भी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी में कुल 15 बोटा लकड़ी बरामद हुई। इसमें 8 बोटा शीशम और 7 बोटा जामुन की लकड़ी शामिल थी। पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वे इसे पकड़ीहवा से बाणगंगा में फर्नीचर की दुकान पर बेचने जा रहे थे।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम रिपुसूदन उपाध्याय संतोरा, महेंद्र, राजन गौतम, लाले और मोहम्मद शरीफ बताए। ये सभी अतरी बाजार, थाना-शोहरतगढ़ के निवासी हैं। बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया गया। इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग कार्यालय नौगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया है।