फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कर्नल की मां के खाते से उड़ाए पांच हजार 

कर्नल की मां के खाते से उड़ाए पांच हजार 

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
कर्नल की मां के खाते से उड़ाए पांच हजार 
बरेली। दिल्ली में तैनात कर्नल की मां के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की रकम उनकी जानकारी के बगैर निकाल ली गई। इस मामले में न पुलिस कार्रवाई कर रही है न बैंक।
विज्ञापन

दूरदर्शन केंद्र के पास डिफेंस एन्क्लेव निवासी सरोज उनियाल अस्वस्थ होने की वजह से ज्यादातर घर पर ही रहती हैं। अपने भतीजे की मार्फत थाना कैंट में भिजवाई तहरीर में सरोज ने कहा है कि उनका पीएनबी की बीआई बाजार शाखा में खाता है। 27 जनवरी को किसी ने उनके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उनके खाते से यह रकम एकतानगर ब्रांच से निकाली गई है। इसमें बैंक के स्तर से कोई गलती नहीं हुई है। सरोज की तहरीर पर एसएसआई ने पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि सरोज न एटीएम इस्तेमाल करती हैं न उनके पास कोई अनजान कॉल आई। एसएसआई ने कहा कि जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तो बैंक को ही शिकायत का निस्तारण करना चाहिए। सरोज की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शिकायत आई थी तो दर्ज की जानी चाहिए थी। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। अब ठगों ने तरीके भी बदल दिए हैं। वे नए सिम बेचने के बहाने आधार लेकर और अंगूठा लगवाकर भी ठगी कर रहे हैं। इस मामले में भी शायद ऐसा हुआ हो। जांच कराएंगे। - अशोक कुमार, प्रभारी, निरीक्षक कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed