फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   समझौते को प्रेमनगर थाने पहुंचा शानू ठाकुर, सुभाषनगर पुलिस ने दबोचा

समझौते को प्रेमनगर थाने पहुंचा शानू ठाकुर, सुभाषनगर पुलिस ने दबोचा

Tue, 19 Feb 2019 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
समझौते को प्रेमनगर थाने पहुंचा शानू ठाकुर, सुभाषनगर पुलिस ने दबोचा
बरेली। सुभाषनगर के पंजाबी मार्केट में दो बार फायरिंग का आरोपी शानू ठाकुर देर रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वह एक दरोगा के बुलावे पर प्रेमनगर थाने गया था। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस उसे उठा ले गई, मगर अभी उसकी गिरफ्तारी रिकार्ड में दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शानू ठाकुर पर एक शिक्षक को सरेराह गोली मारने का आरोप है। शिक्षक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद 31 जनवरी को शानू ने पंजाबी मार्केट में कार के ऊपर बैठकर दोनों हाथ में तमंचे लेकर हवाई फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी और गिरफ्तारी को दबिश देने लगी। पुलिस के दबाव से परेशान शानू ने हाईकोर्ट में अर्जी दी तो उसे दस दिन में सरेंडर करने को कहा गया। बताते हैं कि सोमवार रात उसने प्रेमनगर थाने के एक दरोगा से बात की और शिक्षक से फैसला कराने की पेशकश की। दरोगा ने उसे थाने बुला लिया। यहां से किसी ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने थाने जाकर उसे कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस का लक्ष्य शानू की गिरफ्तारी है, कोई समझौता नहीं होगा, उसे जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed