{"_id":"5c2fc4dfbdec2256fb08a363","slug":"41546634463-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों ने चुराई बस, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरों ने चुराई बस, पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तराखंड के जिला उधमसिंहनगर के किच्छा से प्राइवेट बस को चोरी करके मेरठ में कटवाने के लिए ले जाते हुए शेरगढ़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में सरगना ड्राइवर राजू ठाकुर भागने में कामयाब रहा। यह गिरोह बाइक व स्कूटी चोरी करता है। पहली बार बस चोरी करने के बाद मेरठ लेकर जा रहे थे। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बस छोड़कर भागने लगे तो पुलिस ने पकड़ लिया। इस बस को कटवाने के बदले उन्हें दो लाख रुपये मिलने थे।
शुक्रवार को एसपी देहात संसार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। पेशे से कंडक्टर सोनू ने बताया कि किच्छा का कुलदीप एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन है। जबकि राजू ठाकुर निवासी भोरूआ थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत का रहने वाला है, वह पेशे से ड्राइवर है। कुलदीप 2007 और 2008 में बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। चुराई गई बस सितारगंज में खटीमा रोड निवासी मोहम्मद असलम की है। सोनू ने बताया कि बस को किनारे खड़ा देख राजू दरवाजे का लॉक काटकर उसमें घुसा। फिर तार काटकर बस स्टार्ट की और ले आए। इससे पहले चोरी की गई गाड़ियां भी मेरठ में ही कटवाई थीं। इसलिए इसे भी वहीं ले जा रहे थे। शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पकड़े जाने के बावजूद दोनों गुमराह करने की कोशिश करते रहे। अब राजू की तलाश की जा रही है। बस पकड़ने की सूचना किच्छा पुलिस को भी दी गई है।