फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटियां जन्मीं तो मां को छोड़ना पड़ा ससुराल

बेटियां जन्मीं तो मां को छोड़ना पड़ा ससुराल

Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बेटियां जन्मीं तो मां को छोड़ना पड़ा ससुराल
बरेली। दो विवाहिताओं को बेटियां पैदा करने की सजा भुगतनी पड़ी। दहेज की आड़ में उनका उत्पीड़न किया गया। एक मामले में पति ने तंत्र क्रिया के बहाने विवाहिता की हत्या कोशिश की तो उसने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। वहीं दूसरे मामले में दो बेटियां पैदा होने के बाद पति ने शारीरिक रिश्ते ही खत्म कर लिए। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की गंगानगर कालोनी निवासी पूजा की शादी करीब तीन साल पहले आंवला के गांव करसारी निवासी महेश से हुई थी। पूजा का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाखुश महेश उसे इलाज के बहाने तांत्रिक मामा के पास ले जाकर मारना चाहता है। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी और दहेज की मांग करते थे। छह सितंबर की रात महेश तांत्रिक मामा के कहने पर उसे जबरन तालाब की ओर ले जाने लगा। हत्या की आशंका में पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर मायके वालों को फोन कर दिया। उन लोगों ने पुलिस की मदद से उसे मुक्त कराया। पूजा ने थाना सुभाषनगर में पति महेश, सास भूदेवी, तांत्रिक मामा महावीर, कविता व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में जनकपुरी निवासी पीड़िता ने इज्जतनगर क्षेत्र निवासी पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। ससुराल वाले दहेज में फार्च्यूनर कार दिलाने का दबाव बनाते थे। इसी बीच एक-एक करके दो बेटियां पैदा हुईं तो ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ता ही गया। बेटियां होने के चलते दो साल से पति ने शारीरिक रिश्ता रखना भी बंद कर दिया। इसके बाद पति उसे छोड़कर दिल्ली चले गए। करीब छह माह पहले ससुराल वालों ने बेटियों समेत उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुराल वालों पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed