फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कार में युवक-युवती की मौत के छह साल बाद सीबीसीआईडी को जांच

कार में युवक-युवती की मौत के छह साल बाद सीबीसीआईडी को जांच

Mon, 24 Sep 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 24 Sep 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
कार में युवक-युवती की मौत के छह साल बाद सीबीसीआईडी को जांच
आंवला के गांव रसूला में 23 अगस्त 2012 को बंद गैराज में कार के अंदर मृत पाए गए एक युवक-युवती की मौत की जांच छह साल बाद सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम से भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी। इस मामले में प्रारंभिक छानबीन के बाद सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सक्सेना ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला को पत्र लिखकर पांच डॉक्टरों की कमेटी बनाने को कहा है जो युवक-युवती की मौत की वजह साफ कर सके।
विज्ञापन

आंवला के मोहल्ला भुर्जीटोला के रहने वाले रामसेवक मौर्य का बेटा पुष्पेन्द्र एक मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। 23 अगस्त 2012 को गैराज में खड़ी कार के अंदर पुष्पेन्द्र एक युवती के साथ अचेतावस्था में पड़ा मिला। दोनों को बाहर निकाला गया। पुष्पेन्द्र की पहले ही मौत हो चुकी थी, कुछ ही देर बाद युवती ने भी दम तोड़ दिया। युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थी। थाना पुलिस ने छानबीन के बाद गैराज में एसी चलाकर सोने को दोनों की मौत का कारण बताया गया। पुष्पेंद्र के पिता हत्या के आरोप लगा रहे थे। थाने से दो बार एफआर लगने के बाद यह केस सीबीसीआईडी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed