{"_id":"5b7c5f2e42c79246730f4cb3","slug":"41534877486-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन खत्म होते ही बढ़ा ट्रैफिक लोड, जाम से जूझा चौपुला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायवर्जन खत्म होते ही बढ़ा ट्रैफिक लोड, जाम से जूझा चौपुला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद सड़कों पर ट्रैफिक का लोड बढ़ा तो मंगलवार दोपहर चौपुला पुल पर जाम लग गया। अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, किला रोड और चौपुला पुल पर चारों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। काफी देर बाद ट्रैफिक पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास किए तो करीब साढ़े तीन घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
सावन के चलते सोमवार रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद मंगलवार को सड़कों पर वाहनों का लोड काफी बढ़ गया। इसके अलावा ईद और रक्षाबंधन पर घर आने वालों की भीड़ भी बढ़ी। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे चौपुला पर जाम लग गया। वाहन चालकों ने इधर-उधर से निकलने का प्रयास किया तो हालात और खराब हो गए। इसके बाद चौपुला से सेटेलाइट की ओर चौकी चौराहे तक, दूसरी ओर अयूब खां चौराहे तक, रामपुर की ओर किला पुल के ऊपर तक और बदायूं की ओर गन्ना मिल तक वाहनों की कतारें लग गईं। तेज धूप और भीषण गर्मी से जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने को मशक्कत करती रही।
रोटरी के चारों ओर फंसे सभी दिशाओं के वाहन
चौपुला पुल के नीचे उतरने के बाद बनी रोटरी के पास बदायूं, किला और चौपुला की ओर से आने वाले वाहन फंस गए। एक ही प्वाइंट पर तीन ओर से वाहनों का जमावड़ा लगने से ट्रैफिक अनियंत्रित हो गया। मौके पर मौजूद दो होमगार्ड वहां की व्यवस्था संभालने में नाकाम रहे और इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई, मगर तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। फिर जाम को खुलवाने में तीन घंटे से ज्यादा समय लग गया। शाम चार बजे के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
एंबुलेंस फंसी, स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
जिस समय जाम लगा था, उसी समय स्कूलों की छुट्टी हुई थी। इसके चलते कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। इसके अलावा कई एंबुलेंस भी जाम फंसी। उन्हें निकलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रयास किया, मगर फिर भी काफी समय लग गया।