{"_id":"5b68a6874f1c1b75568b5afd","slug":"41533585031-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू गिरधारी के दांव पर नगर आयुक्त का पलटवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पप्पू गिरधारी के दांव पर नगर आयुक्त का पलटवार
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जोगीनवादा स्थित नगर निगम के तालाब पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है। पप्पू गिरधारी की पत्नी उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की सिफारिश की है। इस मामले में नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव कहना है कि वह नगर विकास मंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। उन्हें बताएंगे कि इसे लेकर कोर्ट से भी यथास्थिति बनाए रखने के आदेश हैं।
गौरतलब है कि जोगीनवादा में नगर निगम के पर कब्जा करके 14 दुकानें बना ली गई हैं। कुछ जमीन पर चारदीवार बनाकर उसमें पक्का तालाब बनाया गया है। पिछले दिनों इसे लेकर खासा विवाद हुआ था। नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई थी, तब कब्जा बचाने के लिए पप्पू गिरधारी ने बिथरी विधायक पप्पू भरतौल से सिफारिश कराई। पप्पू भरतौल ने मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त से कहकर मोहलत दिला दी। इसके बाद गिरधारी पक्ष कोर्ट से यथास्थिति बनाए रखने का स्टे ले आया। अब पप्पू गिरधारी की पत्नी उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की सिफारिश की है। नगर विकास मंत्री ने उनका प्रस्ताव नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को भेजकर एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त को भेजे पत्र में सुरेश खन्ना ने वार्ता करने के लिए भी लिखा है। नगर आयुक्त इसे लेकर अब जवाब देने की तैयारी में हैं। वह नगर विकास मंत्री को जोगीनवादा प्रकरण में शुरू से अब तक की स्थिति बताने की बात कह रहे हैं।
जोगीनवादा में जिस जमीन पर सौंदर्यीकरण की बात कही गई है, उसे लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट से भी यथास्थिति रखने के निर्देश हैं। नगर विकास मंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त