फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake id in fb of nida created

गाली जोड़कर निदा के नाम से बनाई फेसबुक आईडी

Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
fake id in fb of nida created
निदा खान - फोटो : self
तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ रही आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नाम के साथ गाली जोड़कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इस पर कई आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट करने के साथ ही मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को लेकर भी अपशब्द लिखे गए हैं।
विज्ञापन

निदा खान ने बताया कि उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर लगी बुर्के वाली फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम से फेसबुक पर ही फर्जी आईडी बनाई है। मगर इसमें उनके नाम से पहले गाली भी जोड़ दी गई है। इससे जुड़े कई लोग भी इस पर अपशब्दों का इस्तेमाल कर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग निदा का पक्ष लेते हुए यह हरकत करने वाले लोगों का विरोध भी कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें भी विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रोफाइल पर एक जगह निदा खान के साथ ही फरहत नकवी का फोटो भी पोस्ट किया गया है और उन्हें भी गाली दी गई है। मगर फरहत नकवी ने इसके बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed