{"_id":"5ac8494a4f1c1bcd618b60d2","slug":"41523075402-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर समेत दो लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर समेत दो लापता
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर समेत दो लापता, गुमशुदगी दर्ज
बरेली। सुभाषनगर में महेशपुर ठाकुरान निवासी कृष्णपाल ने अपने 25 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वह वजरफुट लाने वाले ट्रक का ड्राइवर है। कृष्णपाल के मुताबिक 28 अप्रैल को उनका बेटा ट्रक लेकर गया था और अब तक नहीं लौटा है। डोहरा रोड पर आग में एक युवक को जला देने की घटना के बाद से वह काफी डरे हुए हैं लेकिन बेटे का कुछ सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि कृष्णपाल के बेटे की उम्र उसी युवक के बराबर है, जिसकी इज्जतनगर में हत्या करके शव फेंका गया है। शनिवार को पुलिस कृष्णपाल को बुलाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास करेगी। इसके अलावा थाना कैंट में चनेहटा निवासी सुशील कुमार ने अपने बेटे आकाश की गुमशुदगी दर्ज कराई है। आकाश 20 मार्च की सुबह घर से कहीं चला गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने भी अनहोनी की आशंका जताई है।