{"_id":"5aaf3db24f1c1bac758b61bd","slug":"41521434034-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खोले गए उप पोस्टमास्टर के बेटे और पत्नी के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में खोले गए उप पोस्टमास्टर के बेटे और पत्नी के नाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकखाना में हुए घोटाले की रकम दो करोड़ से ज्यादा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस में रकम के हस्तांतरण के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के धारकों के नाम शामिल करने शुरू कर दिए हैं। विवेचना में उप पोस्टमास्टर वाई के शर्मा की पत्नी सीमा और उसके बेटे आकाश का नाम का पर्चा काटा गया है। कुछ और लोगों के नाम भी खोलने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्य डाकघर में हुए घोटाले की जांच कर रही टीम ने बदायूं निवासी तुलसीराम के खाते में सरकारी खजाने से 16 लाख रुपये का अवैध हस्तांतरण पकड़ा था। डाक विभाग ने पुलिस से सरकारी धन का गबन करने वाले शर्मा के परिवार के सदस्यों और उसे मकान बेचने वालों को जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने उप पोस्टमास्टर की पत्नी और बेटे का नाम जांच में खोल दिया है। उनके खातों को पहले ही सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
मकान खरीदकर उमेश के खाते में डाले थे 45 लाख डाक विभाग की छानबीन के मुताबिक करगैना इलाके में करीब 45 लाख रुपये कीमत के मकान शर्मा ने खरीदे थे, इसका भुगतान उमेश यादव नाम के व्यक्ति को मुख्य डाकघर के चेक से हुआ है। विवेचक अजय सिंह के मुताबिक बदायूं के तुलसीराम के नाम पर पकड़ा गया खाता भी सीज कराया जाएगा। इसके लिए एसबीआई बैंक को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन