{"_id":"5aa3603d4f1c1b91778b4954","slug":"41520656445-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गाड़ी पकड़ी फिर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट के जरिये दलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले गाड़ी पकड़ी फिर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट के जरिये दलाल
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
पहले गाड़ी पकड़ी, फिर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट के जरिये दलाल
कालीबाड़ी का विक्की आरटीओ कार्यालय के बाहर रहता था सक्रिय
फर्जी सर्टिफिकेट और टैक्स की रसीदें हुई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल की आंवला में वाहन चेकिंग के दौरान एक मैजिक गाड़ी पकड़ी गई, जिसके फिटनेस के कागज से लेकर सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। वाहन मालिक से पूछताछ करने में कालीबाड़ी के एक युवक के नाम का खुलासा हुआ जो साढ़े तीन साल से गाड़ियों की फिटनेस कराने के नाम पर रुपये वसूलकर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट दे देता था। मामला उजागर होने के बाद एआरटीओ ने कैंट पुलिस की मदद से विक्की को पकड़वा लिया। उसके खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
आंवला के छोटे शाह मैजिक गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा करने के लिए और वाहन की फिटनेस के लिए साढ़े तीन सालों से वह कालीबाड़ी के रहने वाले विक्की के संपर्क में रहते थे। उनकी गाड़ी शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आंवला में एआरटीओ की मौजूदगी में पकड़ी गई। उन्होंने फिटनेस के कागज दिखाए। अधिकारियों को शक होने पर उन्हें जांचा गया तो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद टैक्स की रसीदें भी जांच में भी फर्जी पाई गईं। एआरटीओ ने छोटे शाह से पूछा तो कालीबाड़ी के एक युवक विक्की का पता मिला।
कई मैजिक चालकों से कर चुका है ठगी
कैंट थाना प्रभारी विजयपाल के मुताबिक विक्की आरटीओ कार्यालय के बाहर सक्रिय रहकर फर्जी फिटनेस बनवाने का काम करता था। उसके संपर्क में कई मैजिक चालक है। जिनका रुपया वह ठग चुका है। उसके फर्जीवाड़े की जांच आरटीओ स्तर पर कराई जा रही है। पुलिस विक्की के जरिये उसके अन्य साथियों को पकड़ने की कोशिश भी कर रही है।
विज्ञापन
---
एआरटीओ की जांच में एक फर्जी दलाल पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब आरटीओ स्तर पर जांच हो रही है।
- कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम