फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हलवाई पर जानेलवा हमले में कलयुगी चाचा व भतीजी ने रची हत्या की साजिश

हलवाई पर जानेलवा हमले में कलयुगी चाचा व भतीजी ने रची हत्या की साजिश

Sun, 03 Sep 2017 08:15 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
हलवाई पर जानेलवा हमले में कलयुगी चाचा व भतीजी ने रची हत्या की साजिश
हलवाई के कत्ल की कोशिश में पत्नी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

-पति से संतुष्ट नहीं होने पर प्रेमी संग रची साजिश, डेढ़ लाख रुपये में दी थी कत्ल की सुपारी
-दो तमंचे, चोरी का मोबाइल, दो बाइक बरामद, सुपारी किलर बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (इलाहाबाद)। करीब दस रोज पहले नवाबगंज इलाके में फोरलेन बाइपास हाइवे पर हलवाई संजय मौर्या की गोली मारकर हत्या की कोशिश उसकी पत्नी नीता ने अपने प्रेमी संग मिलकर रची थी। इसके लिए बदमाशो को सुपारी दी गई थी। पुलिस ने पत्नी को प्रेमी और दो बदमाशों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नवाबगंज में पचदेवरा गांव निवासी हलवाई संजय मौर्या (35) को 24 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे फोरलेन बाइपास हाइवे पर गोली मारी गई थी। वह अपने दोस्त श्याम सिहं यादव के साथ बाइक पर वहां पहुंचा था। उसे बर्थडे पार्टी का आर्डर देने के खातिर उस जगह पर बुलाने वाले अपराधियों ने ही गोली मारी थी। मगर संजय किसी को जानता नहीं था। जिस नंबर से उसे फोन किया गया वह फर्जी आईडी पर था। मोबाइल फोन भी दो रोज पहले एक दुकान से चुराया गया था। पुलिस ने छानबीन में मिले सुबूतों के आधार पर संजय मौर्या की पत्नी नीता मौर्या (27) समेत हथिगवां प्रतापगढ़ के सुनील कुमार सरोज, रामपुर बंथरी गांव मांधाता केअरमान, पीथीपुर नवाबगंज के शिवपूजन मौर्या को गिफ्तार कर लिया। एक अपराधी शफीउद्दीन उर्फ गुड्डू घोड़ा फरार हो गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश में इस्तेमाल दो तमंचा, कई कारतूस, दो बाइक और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। इनमें 48 साल का शिवपूजन मौर्या से नीता का अवैध ताल्लुक है जबकि वह रिश्ते में चाचा लगता है। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संजय की पहले दो शादी हो चुकी थी। दो पत्नियों को छोड़ चुके संजय ने इसी साल जून में पीथीपुर गांव की नीता से तीसरा ब्याह किया था। नीता भी अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी। ब्याह के कुछ ही दिन बाद संजय से दूरी बनाकर नीता मायके में रहने लगी। उसने पुलिस से कहा कि वह संजय से संतुष्ट नहीं थी इसलिए उसके साथ नहीं रहना चाहती। मगर उसके मायके वालों ने दबाव बनाया कि वह ससुराल में जाकर रहे।
विज्ञापन

नीता किसी भी सूरत में संजय के पास नहीं जाना चाहती थी इसलिए अपने प्रेमी रिश्ते के चाचा शिवपूजन के साथ मिलकर उसके कत्ल की साजिश रच डाली। शिवपूजन ने संजय की हत्या के लिए नवाबगंज में चफरी के बदमाश गुड्डू घोड़ा को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। 50 हजार रुपये एडवांस दिए। पहले भी दो कत्ल कर चुके गुड्डू ने तीन और साथियों को घटना में शामिल किया। दो दिन पहले दुकान से मोबाइल चुराकर संजय को बर्थडे पार्टी में खाना बनाने का आर्डर लेने के लिए बुलाया और 24 की सुबह उसकी पीठ में गोली मार दी। हालांकि संजय की जान बच गई। घटना के बाद संजय के इलाज की खातिर नीता अस्पताल में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed