{"_id":"5943fe144f1c1bb37b8b4574","slug":"41497628180-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ समझौता, सात आरोपी गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हुआ समझौता, सात आरोपी गए जेल
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
कैंट क्षेत्र की जिस महिला ने पड़ोस के गांव के सात लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि इन आरोपियों ने महिला को एक लाख रुपये देकर समझौते की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई।
कैंट क्षेत्र की एक दलित महिला का कहना है कि 12 जून को वह पड़ोस के बुखारा गांव में एक डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। यहां से दवा लेकर लौटने के दौरान उसे बुखारा मोड़ पर पेशाब लगी तो वह सड़क से कुछ दूर खेत में चली गई। आरोप है कि सात लोगों ने यहां उसे पकड़कर उसके साथ बलात्कार किया। महिला बृहस्पतिवार रात कैंट थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सादरपाल उर्फ टउआ ठाकुर पुत्र रामपाल निवासी गांव चौबारी, लईक पुत्र रहमत, इकरामुद्दीन पुत्र इखलालुद्दीन, शकूर पुत्र बशीर अहमद, नन्हें बाबू पुत्र हमीद निवासी गांव बुखारा और करेली के रहने वाले वली मुहम्मद पुत्र बाबू को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।