फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 hundred prisoners who had completed their sentences will be released

सजा पूरी कर चुके 35 सौ बंदी रिहा किए जाएंगे

Fri, 06 May 2016 12:52 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 06 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
 कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि सजा पूरी करने के बाद जेलों में बंद 35 सौ बंदी 31 दिसंबर से पहले रिहा किए जाएंगे। जेलों में अंग्रेजों के जमाने का 121 साल पुराना कानून खत्म कर दिया गया है। दो महीने में नया कानून आ जाएगा। 
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए रामूवालिया ने कहा कि सपा सरकार का मकसद जेलों को प्रबंधन में पूरे देश में नंबर एक करना है। इसके लिए अंग्रेजों के 121 साल पुराने कानून को खत्म करने के बाद नया कानून लाने की तैयारी चल रही है। कारागार मंत्री ने कहा कि जेल में बंदियों से मुलाकात में लेन देन खत्म करने के लिए ई-मुलाकात का सिस्टम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन

जेलों में जाली हटाकर ग्रिल लगाए जाएंगे ताकि किसी पिता से उसकी बेटी या भाई से बहन मिलने आए तो कम से कम गले लगकर अपने दुख दर्द साझा कर ले। रामूवालिया ने स्वीकार किया कि जेलों में खाने की क्वालिटी बहुत घटिया है। जिस जेल में भी खाने की घटिया क्वालिटी की बात जानकारी में आई तो संबंधित जेल अधीक्षक और जेलर सीधे जेल जाएंगे। बंदियों को जेल में शुद्ध पानी और ज्यादा से ज्यादा पैरोल दिए जाने पर काम चल रहा है। जेल स्टाफ को चेतावनी देते हुए कारागार मंत्री ने कहा कि जेलर और दरोगा ये समझ लें कि वह मुगलों केनहीं बल्कि मुलायम और अखिलेश के दरोगा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काश हम भी बरेली के रहने वाले होते 
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने बरेली की दिल खोलकर तारीफ की। बोले- यहां के लोग इतने अच्छे हैं। उनको इतना सम्मान और प्रेम दिया है कि जिसको वह भुला नहीं सकते। कहा कि काश, हम भी बरेली के रहने वाले होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed