{"_id":"5c1bf56bbdec2256bc428fec","slug":"31545336171-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने कबूलीं 14 वारदातें, दर्ज मिलीं सिर्फ चार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने कबूलीं 14 वारदातें, दर्ज मिलीं सिर्फ चार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस मोबाइल चोरी या लूट दर्ज करने की बजाय सिर्फ खोने की तहरीर लेकर पीड़ित को टरकाती है, यह बात गुरुवार को पुलिस लाइन में हुए खुलासे से साफ हो गई। सुभाषनगर पुलिस ने मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा तो उन्होंने एसपी सिटी के सामने चौदह घटनाएं कबूल कीं। वहीं इस तरह के दर्ज मामले केवल चार निकल सके।
सुभाषनगर पुलिस ने गुरुवार को नेकपुर गल्ला मंडी निवासी अर्चित यादव, तन्नू, नेकपुर हाथीखाना निवासी राम और शांतिविहार के हर्षवर्धन स्कूल में किराए पर रहने वाले सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव नवीनगर निवासी विवेक मिश्रा को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी बेनीपुर चौधरी मोड़ से दिखाई गई। इनसे छह छीने हुए मोबाइल, तमंचा, कारतूस, 1500 रुपये आदि सामान बरामद दिखाया गया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि यह लुटेरे बाइक पर तेजी से गुजरते थे और सड़क पर बात करते जा रहे लोगों के मोबाइल छीन ले जाते थे। कई और तरीके से भी मोबाइल चोरियां की हैं। एक साथी मोनू फरार बताया जा रहा है।
शौक पूरे करने को करते थे अपराध
आरोपी विवेक बीए कर चुका है तो तन्नू ने इंटर तक पढ़ाई की है। चार दिन पहले जब सीओ टू के साथ पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो वह छत से कूदकर फरार हो गया था। अधिकांश आरोपी मध्यमवर्गीय परिवार से हैं, जिनके सामने रोजी-रोटी की समस्या नहीं थी। लड़कों ने बताया कि शौक पूरे करने को वह यह काम करते थे। राम और विवेक के जरिये दस हजार का मोबाइल 500 से 800 रुपये में बेच देते थे।