{"_id":"5bae6919867a55231547f3fc","slug":"31538156825-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के थानों की सेटिंग से बरेली पहुंची पशु लदी डीसीएम पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के थानों की सेटिंग से बरेली पहुंची पशु लदी डीसीएम पलटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों के हौसले फिर बुलंद हैं। फतेहगंज टोल प्लाजा पर सिपाही संजीव कुमार की डीसीएम से कुचलकर हत्या को 24 घंटे भी नहीं बीते कि फतेहगंज पूर्वी के गांव शिवपुरी में गोवंशीय पशुओं से लदी डीसीएम पलट गई। हादसे के बाद तस्कर तो भाग गए, लेकिन हाईवे के कई थानों और चौकियों को गच्चा देकर पशुओं से लदी डीसीएम के बरेली की सीमा में दाखिल हो जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। खादी और खाकी की साठगांठ से बरेली होते हुए रामपुर के लिए पशुओं की तस्करी धड़ल्ले से जारी है।
पुलिस छानबीन के मुताबिक, शाहजहांपुर की तरफ से मुरादाबाद के नंबर की डीसीएम रामपुर जा रही थी। डीसीएम में 20 गोवंशीय पशु लदे थे। नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी के गांव शिवपुरी के पास गड्ढे में पहिया आने से डीसीएम पलट गई। गाड़ी पलटते ही उसमें सवार पशु तस्कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को बाहर निकाला तो 14 पशुओं की मौत हो चुकी थी। उन्हें पुलिस ने दफना दिया। बाकी छह घायल पशुओं का इलाज कराया जा रहा है।
गाड़ी के नंबर से तस्करों तक पहुंचने की कोशिश
शिवपुरी गांव के प्रधान शैलेंद्र सिंह के मुताबिक डीसीएम गढ़िया रंगीन और चौबारी के रास्ते होकर फतेहगंज पूर्वी पहुंची थी। अब पुलिस डीसीएम के नंबर की जांच के लिए आरटीओ की मदद ले रही है। माना जा रहा है कि यह डीसीएम चोरी की है। चेसिस नंबर के जरिये उसके असली मालिक तक पहुंचने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
बरेली पहुंचकर छोड़ दिया था हाईवे
बरेली आने के बाद तस्करों ने हाईवे छोड़ दिया था। फतेहगंज टोल प्लाजा पर सिपाही संजीव की हत्या होने के बाद तस्कर फतेहगंज पूर्वी के ग्रामीण रास्ते से आंवला होकर रामपुर की तरफ जाते। अब अंदर के रास्तों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
सभी थानों को पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। हाईवे के थानों को खासतौर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली रेंज