फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस और डॉक्टरों ने की गैंगरेप पीड़ित की बेकदरी

पुलिस और डॉक्टरों ने की गैंगरेप पीड़ित की बेकदरी

Sat, 20 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और डॉक्टरों ने की गैंगरेप पीड़ित की बेकदरी
फोटो- 41, 42
विज्ञापन

तड़पती रही गैंगरेप पीड़ित, नहीं पसीजे डॉक्टर...
महिला अस्पताल में कागज नहीं पहुंचे तो नहीं शुरू किया इलाज
दिन भर इधर से उधर किया रेफर, अफसर आए तो मिला उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनहीन तस्वीर शुक्रवार को सामने आई। बेहोशी की हालत में दर्द से कराहती गैंगरेप पीड़ित का तुरंत इलाज शुरू करने में इसलिए आनाकानी होती रही कि मेडिकोलीगल कार्रवाई को पुलिस के कागजात नहीं आए थे। महिला अस्पताल में इसे लेकर लगभग दो घंटे हंगामा भी हुआ।
महिला के साथ हुई घटना के बाद परिवार के लोग उसे बेहोश हालत में ही उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद डॉ. आरके गंगवार ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और गंभीर मामला बताते हुए तत्काल बदायूं महिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान पुलिस कहीं साथ नहीं थी। यहां बारह बजे महिला को भर्ती कराया गया तो इमरजेंसी में डॉ. शोभा अग्रवाल और मेडिकोलीगल के लिए डॉ. रश्मिदीप की ड्यूटी थी। दोनों ने ही महिला का मेडिकोलीगल करने से यह कहकर मना कर दिया कि इस संबंध में पुलिस का कोई कागज नहीं है। तब पीड़ित परिवार के साथ आए भाजपा नेता मनीष माहेश्वरी और कासगंज भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कश्यप ने डॉक्टरों ने अनुरोध किया कि वे कम से कम उपचार तो शुरू करें, बाकी कागजी खानापूरी वह करा देंगे। बावजूद डॉक्टरों ने अड़ियल रवैया जारी रखा। बस महिला को ऑक्सीजन लगाकर छोड़ दिया और डॉक्टर निकल गईं। एसएसपी से शिकायत की गई तो सदर कोतवाल अजय यादव और कछला प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस के कछला जाम खुलवाने में लगे होने की वजह से देर हो गई। इंस्पेक्टर यादव ने कहा कि अगर उझानी पुलिस मौजूद नहीं है तो कागजी औपचारिकता वह पूरी कर देंगे, इलाज शुरू किया जाए। बावजूद काफी देर तक डॉक्टर ही नहीं आईं।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद एसपी सिटी कमल किशोर और उझानी सीओ भूषण वर्मा भी मौके पर आ गए। तय हुआ कि पहले महिला की बाहरी चोटों का मुआयना और इलाज जरूरी है, मेडिकोलीगल बाद में हो जाएगा। तब महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. नितिन सिंह ने उसकी बाह्य चोटों का मेडिकल किया। बाद में महिला अस्पताल ले जाकर आंतरिक परीक्षण कराया गया। महिला को फिर जिला अस्पताल लाया गया और यहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
भाजपा नेताओं से डॉक्टर की तकरार
महिला अस्पताल में डॉ. शोभा अग्रवाल से भाजपा नेता मनीष माहेश्वरी और शैलेंद्र कश्यप की तीखी तकरार हुई। डॉक्टर और स्टाफ की उदासीनता से गुस्साए नेताओं ने सीएम कार्यालय में फोन करके बदायूं की घटना से अवगत करा दिया, बाद में एसपी सिटी पहुंचे तो महिला को रेफर किया गया। भाजपा नेताओं से डॉक्टर की तकरार हुई। तब मनीष ने डीएम को कॉल की जो रिसीव नहीं हुई। दोनों नेताओं ने कहा कि गंभीर हालत के बाद भी महिला उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही। अस्पताल के अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, वह जिलाध्यक्ष के माध्यम से उच्च स्तर तक लिखित शिकायत करेंगे।
00000000
गैंगरेप की प्रारंभिक पुष्टि नहीं, बेहोशी सदमे से
बदायूं। जिला अस्पताल में महिला की बाह्य चोटों का मुआयना हुआ तो पूरे शरीर पर चोट का कोई ताजा निशान नहीं मिला। केवल एक खरोंच का निशान मिला जो नाभि से प्राइवेट पार्ट तक था। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक मुआयने में भी गैंगरेप की प्रारंभिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बरेली रेफर होने तक महिला बेहोशी की हालत में थी। डॉक्टरों ने इसकी वजह सदमा माना है।
000000000
वर्जन
मेडिकोलीगल बिना पुलिस के कागजातों के संभव नहीं था, बावजूद डॉक्टर का पहला दायित्व मरीज की जान बचाना होता है। इस मामले में लापरवाही बरती गई है तो दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। जिला महिला अस्पताल के स्टाफ की भूमिका की जांच कराई जाएगी। सामान्य तौर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं पर रेप होने या न की पुष्टि तो स्लाइड के नमूने की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
- डॉ. नेमीचंद्रा, सीएमओ
0000000000
पुलिस मारपीट मानकर कर रही जांच
बदायूं। गैंगरेप की आशंका से इतर पुलिस मामले को मारपीट का मानकर जांच कर रही है। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की कोई तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर होती तो उसके हिसाब से रिपोर्ट करके जांच करते। महिला के होश में आने पर कुछ हकीकत पता लगेगी। मेडिकोलीगल में गैंगरेप जैसी स्थिति नहीं आई है। लग रहा है कि कुछ लोगों ने महिला को घेरकर मारपीट की है जिससे वह बेहद डर गई है। पुलिस अपनी ओर से जांच कर हकीकत पता करने में जुटी है।

000000000
पंखिया गिरोह पर शक जताया
बदायूं। घटनास्थल के पास पंखिया नगला के गिरोह दूसरे प्रांतों में भी बड़ी वारदात करने को मशहूर हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग चर्चा कर रहे थे कि लूट, डकैती, हत्या करने वाले पंखिया गैंग ने तो यह कृत्य नहीं किया। इनका सरगना अजमेर इन दिनों जेल से जमानत पर आया हुआ है जो घटना के बाद से दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, महिला के पति ने एक साल पहले अपने परिवार के ही लोगों से जमीन के पीछे विवाद की बात बताई। हालांकि यह भी कहा कि जब तक उनकी पत्नी होश में आकर कुछ नहीं बताती, वह किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed