फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 Kanvdion FIR

25 कांवड़ियों पर एफआईआर

Wed, 10 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/हाफिजगंज। थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर सेंथल-जादौपुर रोड पर तीन घंटे तक जाम लगाने वाले कांवड़ियों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थप्पड़ मारने के आरोपी अफसार को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि बवाल करने वालों की पहचान वीडियोग्राफी और फोटो के आधार पर की गई है। इनमें सुनील कुमार, यमराज, देवेश, ओमप्रकाश, महेंद्र, बबीता देवी, राजकुमारी, भानु प्रताप, बृजमोहन, नेतराम, खरकपाल, छोटे, जगदीश, नन्हें, वीरपाल, जयवीर, वीरपाल, दयाराम, महेश, सेवाराम, रामबहादुर, सोमपाल, सत्यपाल, नन्हें लाल, पुष्पेंद्र को नामजद किया गया है। सोमवार को सेंथल में एक कांवड़िए के साथ मारपीट किए जाने पर सेंथल-जादौपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। कछला से जल लेकर लौट रहे चुनआ गांव के करीब साठ कांवड़ियों के जत्थे में शामिल केशव कुमार ने रसूला तालिब हुसैन गांव के अफसार पर स्कूटी से टक्कर मारने और विरोध करने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। इससे नाराज कई गांवों के पुरुष और महिलाएं सड़क पर उतर आए थे। एडीएम वित्त मनोज कुमार, एसपी ग्रामीण यमुना प्रसाद, सीओ इंदुप्रभा सिंह, तहसीलदार मलखान सिंह, कोतवाल राजीव शर्मा समेत कई थानों की फोर्स को जाम खुलवाने में तीन घंटे लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed