{"_id":"5c9a835abdec2214154ea875","slug":"21553630042-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा, लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक व्यक्ति पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, दबंगों ने उनसे सोने की चेन और नकदी लूट ली। कोर्ट के आदेश पर दबंगों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला क्षेत्र निवासी मुशीर व्यापारी हैं। उनके मुताबिक, दबंग शुएब और उसके साथी अक्सर उनसे रंगदारी मांगते हैं। विरोध पर गाली-गलौच और मारपीट करते हैं। मुशीर के मुताबिक, 21 फरवरी को उन्हें अकेला पाकर शुएब अपने साथियों के साथ शाम को घर में घुस आया। उसने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। आरोप है कि विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ की और सोने की चेन समेत करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना की शिकायत करने थाने जाते वक्त रास्ते में रोककर भी मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन