फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खूब जूझे कॉलोनी वाले पर बरकरार रहा रिटायर्ड इंस्पेक्टर का रसूख

खूब जूझे कॉलोनी वाले पर बरकरार रहा रिटायर्ड इंस्पेक्टर का रसूख

Sun, 13 Jan 2019 01:15 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
खूब जूझे कॉलोनी वाले पर बरकरार रहा रिटायर्ड इंस्पेक्टर का रसूख
बरेली। शिव शक्ति एस्टेट कॉलोनी में फायरिंग के बाद रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ भीड़ काफी गुस्साई हुई थी। लोग मानकर चल रहे थे कि आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी पर जानलेवा हमले के बजाय तमंचा बरामदगी में कार्रवाई दिखाने की स्क्रिप्ट हिरासत में लेने से पहलेे ही लिखी जा चुकी थी। विभागीय लोगों की कृपा से यह कार्रवाई भी न होती अगर लोगों के पास फायरिंग और तमंचा छीनने के वीडियो न होते। इसीलिए रात में आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने से भी परहेज किया गया। इस बीच शनिवार शाम जब कॉलोनी के लोगों को पता लगा कि आरोपी पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है तो उन्हें काफी निराशा हुई। इस बारे में तमाम लोगों ने पहले तहरीर देने वाले अभिभावकों से भी पूछताछ की। आरती तिवारी का कहना था कि समाज के प्रबुद्ध लोगों ने ज्यादा अनुरोध किया तो वह लोग शिकायत वापस लेने को तैयार हुए। भविष्य में कोई ऐसा वाकया हुआ तो बड़ी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed