फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंवला पुलिस ने दबोचा मांस तस्कर, बिशारतगंज पुलिस ने छोड़ा

आंवला पुलिस ने दबोचा मांस तस्कर, बिशारतगंज पुलिस ने छोड़ा

Sun, 06 Jan 2019 02:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आंवला पुलिस ने दबोचा मांस तस्कर, बिशारतगंज पुलिस ने छोड़ा
आंवला/अलीगंज (बरेली)। अलीगंज में फलफूल रहे मांस के अवैध कारोबार को लेकर शनिवार को दो थानों की पुलिस ने दो तरह की कार्रवाई की जो चर्चा का विषय बन गई। आंवला पुलिस ने मांस बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए ठोस कार्रवाई की तो बिशारतगंज पुलिस ने सिर्फ मांस का सैंपल लेकर मामला रफादफा कर आरोपी को छोड़ दिया। इसमें बड़ी सौदेबाजी की चर्चा है, हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई सही ठहरा रही है।
विज्ञापन

अलीगंज में कोई स्लाटर हाउस नहीं है। यहां अवैध रूप से मांस कटान कर बरेली तक सप्लाई होता है। शनिवार सुबह एक वैन मांस लेकर आंवला तो दूसरी बरेली रवाना हुई। आंवला पुलिस ने अलीगंज बस अड्डे पर एक होटल के पास से वैन को कब्जे में लेकर ड्राइव कर रहे अलीगंज निवासी सब्लू को हिरासत में लिया। एक क्विंटल मांस था। इसका सैंपल लिया तो प्राथमिक तौर पर भैंस का लगा। इसे जांच को भेजा गया। चूंकि ड्राइवर पर स्लाटर हाउस का कोई बिल या मांस पर कोई सील नहीं मिली तो इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सब्लू की गिरफ्तारी दिखाकर पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट कर ली।
विज्ञापन

दूसरी वैन को बिशारतगंज पुलिस ने अखा के पास पकड़ा। ड्राइवर अलीगंज के निजाकत को पुलिस मय वैन थाने ले आई। इसमें भी तीन कट्टों में वैसा ही करीब डेढ़ क्विंटल मांस था। चर्चा है कि अलीगंज के मांस कारोबारी ने बिशारतगंज पुलिस ने संपर्क साधकर खेल करा दिया। मझगवां पशु चिकित्सालय के डॉ. आरसी यादव को बुलाया गया। डॉ. यादव ने भैंस का मांस होने का संदेह जताकर सैंपल सुरक्षित कर दिया। पुलिस ने इसी आधार पर वैन और मांस समेत निजाकत को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे मामले में जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई की है। प्राथमिक तौर पर मांस भैंस का लगा तो जीडी में तस्करा डालकर उसका सैंपल सुरक्षित किया गया। जांच में मांस सफेद पशु का पुष्ट हुआ तो कार्रवाई होगी। ड्राइवर ने मांस खरीद के कागज दिखाए जो बरेली के किसी स्लाटर हाउस के हैं। मांस छोटे टुकड़ों में था, निजाकत ने बताया कि वह घर पर किसी कार्यक्रम के लिए इसे ले जा रहा है, तब उसे छोड़ा गया। - शोएब मियां, प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज


मैं आज समाधान दिवस में व्यस्त था। हालांकि दोनों थानों की पुुलिस ने कार्रवाई की जानकारी दी थी। बिशारतगंज पुलिस ने भी मांस जांच को भेजा है तो कोई कार्रवाई जरूर की होगी। - आलोक कुमार अग्रहरि, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed