{"_id":"5c167223bdec2256dd0f5da1","slug":"21544974883-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप कैरेट लूट :","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉप कैरेट लूट :
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप कैरेट शोरूम के लुटेरों लगेगा गैंगस्टर एक्ट
ब्यूरो
बरेली। पीलीभीत हाईवे पर टॉप कैरेट ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती डालने वाले पंजाब और शाहजहांपुर के लुटेरों पर बारादरी पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में माल खरीदने वाले तिलहर के सराफ समेत 11 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए बारादरी पुलिस ने रविवार को दस्तावेज तैयार कराए।
टॉप कैरेट शोरूम में चार जून को एक करोड़ की लूट हुई थी। एसटीएफ को इस केस को खोलने में पहली कामयाबी मिली। शाहजहांपुर के शंकर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के निर्मल सिंह, पश्चिम बंगाल के सतनाम समेत छह बदमाशों के नाम सामने आए। पुलिस निर्मल सिंह, शंकर शर्मा, सतनाम सिंह, मनोज, राजेश उर्फ झंडू, राजू, नरेश वाल्मीकि, वधू वाल्मीकि, अरविंद रस्तोगी, अजहरुद्दीन और जुल्फिकार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पंजाब और शाहजहांपुर के बदमाशों ने एक करोड़ की लूट के बाद तिलहर के सराफों के यहां माल बेचा था।