फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार
 एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। उसने जमीन का हिस्सा दुरुस्त करने के नाम पर रुपये मांगे थे। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बारादरी की लक्ष्मीनगर कालोनी निवासी भानु प्रताप चकबंदी लेखपाल है। रामपुर के नरेश चंद की मीरगंज के गांव लभेड़ा पुरोहित में 48 बीघा पैतृक जमीन थी। आरोप है कि 2009 में जमीन का बंटवारा हुआ तो लेखपाल और चकबंदी अधिकारी ने दूसरे पक्ष से मिलकर जमीन का 1/12 हिस्सा कर दिया। जमीन कम मिलने पर नरेश ने एसडीएम कोर्ट में मुकदमा कर दिया। कुछ दिन पहले इस मुकदमे में फैसला हुआ जिसमें नरेश का हिस्सा 1/8 बना। कोर्ट के आदेश पर चकबंदी लेखपाल भानु प्रताप पैमाइश करने पहुंचा। ज्यादा जमीन दिलाने के लिए उसने 15 हजार रुपये मांगे। नरेश ने काफी निवेदन किया लेकिन लेखपाल ने 15 हजार रुपये से एक पैसा भी कम लेने से मना कर दिया। इसके बाद बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे रुपये देने की बात तय हुई। नरेश ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को दे दी। बुधवार को तय समय पर नरेश ने भानु प्रताप को फोन किया और चौकी चौराहा बुलाया। चौकी चौराहा पहुंचने पर नरेश नहीं मिला और भानु प्रताप से सेटेलाइट पर बुलाया। शाम चार बजे भानुप्रताप दो हजार और पांच सौ के नोट लेकर वहां पहुंच गए। एंटी करप्शन टीम के नरेश चंद्र शर्मा, चरन सिंह वहां पहले से मौजूद थे। नरेश ने लेखपाल भानु प्रताप से एक बार फिर रुपये कम करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने दो हजार के सात और पांच सौ रुपये के दो नोट निकालकर भानु प्रताप को दिए। इसी बीच इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और टीम ने उसे दबोच लिया। रुपये बरामद कर उसे बारादरी पुलिस के हवाले करके रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed