{"_id":"5b01d3614f1c1bea408b6a65","slug":"21526846305-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया इकाई ने रेलवे और बस अड्डे पर संदिग्धों की जांच की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुफिया इकाई ने रेलवे और बस अड्डे पर संदिग्धों की जांच की
Updated Mon, 21 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
रमजान पर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खुफिया इकाईयों को सक्रिय किया है। एसएसपी ने रविवार शाम सभी सराफा बाजार, भीड़ भाड़ वाले बाजार में पुलिस गश्त करवाई। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों से बातचीत करके संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।
एसएसपी ने हेल्पलाइन नंबर जारी करके कहा है कि अपराध से संबंधित सूचनाओं के लिए सीधे उन्हें बताया जा सकता है। शिकायत के चौबीस घंटे के अंदर समाधान किया जाएगा। अगर कोई संदिग्ध नजर आए और संबंधित थाने से रेस्पांस नहीं मिले तो सीधे मुझे मेसेज कर दें।
शाम को बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर खुफिया इकाईयों ने मौजूद रहकर संदिग्ध दिखने वाले लोगों की छानबीन की। सूचना के मुताबिक कोई संदिग्ध पकड़ा नहीं गया था। कोतवाली, किला और प्रेमनगर पुलिस ने सभी व्यस्त बाजार, सराफ बाजार आलमगिरि गंज में पुलिस गश्त कराई गई। व्यापारियों से कहा गया कि दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आए तो तत्काल पुलिस को खबर दी जाए।