{"_id":"5af9e0f94f1c1be2408b5510","slug":"21526325497-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह पहुंची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 15 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-तूफान तो गुजर गया है लेकिन कई परिवारों को जिंदगी भर की टीस दे गया है। इन परिवारों ने आंधी-तूफान में अपनों को खो दिया है। जिले में आंधी-तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हालांकि प्रशासन ने आठ मौतों की पुष्टि की है और इनके परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मृतकों में पांच एक ही खानदान के हैं। डीएम और एसएसपी ने सोमवार को शीशगढ़ के गांव बंजरिया पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया। इधर, आंधी के दौरान मिशन कंपाउंड के नाले में गिरकर मरे डेविस पी. लाल के परिवार को भी चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
रविवार रात आए आंधी-तूफान ने बरेली और आसपास इलाकों में भारी तबाही मचाई। आंधी के दौरान शीशगढ़ थाने के गांव बंजरिया में मस्जिद की निर्माणाधीन विशालकाय मीनार शफी अहमद और उनके भाई अली अहमद के घर पर गिर गई थी। इस हादसे में शफी अहमद की बेटी परवीन (35) पत्नी आरिफ निवासी देवरनिया, मोबीन (30) पत्नी राशिद निवासी देवरनिया, शफी अहमद के बेटे इकरार की पुत्री अलीजा (3), राशिद की बेटी राहिमा (2) और अली अहमद के पुत्र रफी अहमद (18) की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। डीएम और एसएसपी ने बंजरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये के चेक दिए। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद घायलों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
बिजली गिरने से किसान की मौत
आंधी के बाद आई तेज बारिश के दौरान देवरनिया क्षेत्र के गांव दुगना निवासी किसान ब्रह्मस्वरूप (25) की बिजली गिरने सो मौत हो गई। उस वक्त ब्रह्मस्वरूप खेत पर सिंचाई कर रहे थे। तेज आंधी-बारिश आई तो वह पंपसेट लेकर घर लौटने लगे, लेकिन रास्ते में उन पर बिजली गिर गई, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
मढ़ी की दीवार ढहने से सोनू की जान गई
तहसीलदारों से मिली रिपोर्ट में सुभाषनगर के बेनीपुर चौधरी में वंशीनगला निवासी 22 वर्षीय सोनू की आंधी के दौरान मढ़ी की दीवार ढहने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आंधी आने पर सोनू मढ़ी की जिस दीवार की ओट में खड़े थे, वही उनके ऊपर ढह गई। पीआरवी ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार के सुपुर्द किया गया।
दो लोगों ने पेड़ गिरने से जान गंवाई
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करगैना निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की मौत आंधी के दौरान सरदारनगर चौकी क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिर जाने से हो गई। लक्ष्मण सिंह बाइक से लौट रहे थे तभी एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। उधर, आंवला के राजवीर (23) की मौत भी आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने से हो गई। वह मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
- प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को चार-चार लाख की सहायता राशि के चेक दे दिए गए हैं। घायलों के बेहतर इलाज के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। - वीरेंद्र कुमार, डीएम बरेली
यह दुखद है कि आपदा में कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने रातभर रेस्क्यू करके बंजरिया में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस पीड़ित परिवारों के साथ हैं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली