{"_id":"59ac27764f1c1b13278b4faa","slug":"21504454518-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से मासूम की गर्दन कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाइनीज मांझे से मासूम की गर्दन कटी
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से मासूम की गर्दन कटी
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सरकार और सुप्रीम कोर्ट की बंदिशों के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर जख्मी होते रहते हैं। रविवार को बकरीद पर माता-पिता के साथ नानी के जा रहे छह साल का बच्चा मांझे की चपेट में आ गया। लहूलुहान होकर वह बाइक से नीचे गिर गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इज्जतनगर के परतापुर गांव निवासी सज्जाद रविवार दोपहर बाद पत्नी और छह साल के बेटे समीर के साथ बाइक से अपनी ससुराल बिधौलिया जा रहे थे। रामपुर रोड पर भट्ठे के पास कुछ लोग सड़क किनारे चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे। मांझा समीर के गले में फंस गया। इससे समीर की गर्दन से खून की तेज धार बह निकली और वह चीखता हुआ बाइक से नीचे गिर पड़ा। हड़बड़ाए दंपति ने बाइक रोककर बेटे को संभाला। सज्जाद की पत्नी तो बेटे की हालत देखकर बदहवास सी हो गईं। उन्होंने अपने दुपट्टे से बेटे की गर्दन से बहता खून रोकने की कोशिश की। तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को निजी अस्पताल ले जाया गया।