{"_id":"5cd877bfbdec2207657b91ed","slug":"201557690303-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटीनेंस नहीं कर पाए तो रद्द कर दी प्रयाग एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेंटीनेंस नहीं कर पाए तो रद्द कर दी प्रयाग एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुबह 11 बजे पहुंचने वाली प्रयाग एक्सप्रेस दोपहर दो बजे जंक्शन पहुंची। मेंटीनेंस न होने के कारण रेलवे ने ट्रेन को रद्द कर दिया। फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा कई ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रयाग एक्सप्रेस सुबह 10.55 बजे जंक्शन पहुंचती है। छह घंटे की मेंटीनेंस के बाद ट्रेन शाम पांच बजे प्रयागराज को रवाना होती है। रविवार को प्रयाग एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से दोपहर दो बजे जंक्शन पहुंची। स्थानीय अधिकारियों ने मेंटीनेंस न होने की सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को भेजी। इसके बाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जंक्शन के इंक्वायरी आफिस से अचानक ट्रेन न जाने की घोषणा हुई। मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सुबह 9.48 बजे के बजाए रात नौ बजे जंक्शन पहुंची। इसके दून एक्सप्रेस तीन घंटे, मोरध्वज एक्सप्रेस पांच घंटे, जननायक एक्सप्रेस छह घंटे, किसान एक्सप्रेस साढ़े छह और पंजाब मेल दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।