फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिटिया पढ़ेगी तो खाने को मिलेगा देसी घी

बिटिया पढ़ेगी तो खाने को मिलेगा देसी घी

Thu, 09 May 2019 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिटिया पढ़ेगी तो खाने को मिलेगा देसी घी
लखीमपुर खीरी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों (11 से 14 वर्ष तक) को स्कीम फॉर एडोलेसेंट गर्ल्स (एसएजी) के तहत देसी घी वितरण कराने जा रहा है। जनपद की 15 ब्लॉकों में 14385 किशोरियां चिह्नित की गई हैं, जो पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। इन किशोरियों को देसी घी वितरण के लिए दुग्ध संघ लखनऊ को घी की आपूर्ति का ठेका दिया गया है, जिसने 64.73 क्विंटल देसी घी की सप्लाई ब्लॉकों में परियोजना कार्यालयों को भेज दी है।
विज्ञापन

एसएजी को प्रदेश के 53 जनपदों में लागू किया गया है, जिसमें लखीमपुर खीरी भी शामिल है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल ने बताया कि इन किशोरियों की बहुआयामी आवश्यकताओं को समझने और स्कूल प्रणाली में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया है। चुनाव की व्यस्तता के चलते किशोरियों को योजना का लाभ देने में देरी हुई है, लेकिन अब इसी माह वितरण कराया जाएगा। प्रत्येक किशोरी को 450 ग्राम (500 मिली) पैक देशी घी वितरित किया जाना है। इसके लिए घी की खेप परियोजना कार्यालयों पर पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन


ब्लॉकवार पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों की संख्या
बांकेगंज में 1170, मोहम्मदी में 1129, पलिया में 971, पसगवां में 1028, नकहा में 437, बिजुआ में 690, मितौली में 1055, ईसानगर में 1306, लखीमपुर ग्रामीण में 361, शहर में 21, बेहजम में 639, कुंभी में 1259, फूलबेहड़ में 863, निघासन में 1498, रमियाबेहड़ में 844 और धौरहरा में 1114 किशोरियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। यह सूची आंगनबाड़ी विभाग ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची पर छिड़ी रार, सीडीपीओ को नोटिस
14 हजार से अधिक किशोरियों की पढ़ाई छूटने की खबर से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी हलकान हैं। बीएसए ने कई बार ऐसी किशोरियों की सूची नाम-पता सहित प्रभारी डीपीओ से मांगी है, लेकिन अभी तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। प्रभारी डीपीओ नंदलाल ने सभी सीडीपीओ से नाम-पता सहित पढ़ाई छोड़ने वाली किशोरियों की सूची तीन दिन में तलब की है, जिसे उपलब्ध न कराने पर संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed