{"_id":"5cd1ea1abdec22071035745f","slug":"201557260826-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी ने घटना झूठी बताकर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी ने घटना झूठी बताकर दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लूट के एक आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बताते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर सौंपी है। उनके मुताबिक आरोपियों ने उन्हें फंसाने के लिए झूठी शिकायत की थी। बताया कि उन्हें अपने एक साथी से रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली तो वह दिल्ली से लौटे।
बारादरी क्षेत्र की फाइक एन्क्लेव कॉलोनी निवासी खतीब अली का ट्रांसपोर्ट का काम है। खतीब के मुताबिक 26 अप्रैल की शाम सैलानी स्थित कनवर शाह की जियारत पर सहसवानी टोला निवासी एक युवक से बाइक लड़ने के बाद झगड़ा हो गया था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। खतीब के मुताबिक उसी रात वह शिकायत करने बारादरी थाने पहुंचे थे और पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों की दी गई तहरीर पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि झगड़े के बाद वह दिल्ली चले गए थे। वहां उनके भाई के एक दोस्त जावेद ने उन्हें उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना दी तो वह लौटे। रिपोर्ट में खतीब पर जानलेवा हमले और लूट के आरोप लगाए गए थे। ब्यूरो