फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईसीएसई का रिजल्ट घोषित: 10 वीं में श्रेयस एवं 12 वीं में आर्यन रहे टॉपर

आईसीएसई का रिजल्ट घोषित: 10 वीं में श्रेयस एवं 12 वीं में आर्यन रहे टॉपर

Wed, 08 May 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
आईसीएसई का रिजल्ट घोषित: 10 वीं में श्रेयस एवं 12 वीं में आर्यन रहे टॉपर
लखीपमुर खीरी। आईसीएसई और आईएससी ( इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं एवं बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं में लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन वर्मा 96.75 प्रतिशत एवं 10 वीं में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर इसी विद्यालय के छात्र श्रेयस अग्रवाल जिला टॉपर बने। जबकि 12 वीं में दूसरे स्थान पर सेंट एन कॉलेज पलिया के छात्र यश गोयल (96.5 प्रतिशत ) और 10 वीं में लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र सुशांत पटेल (96.4 प्रतिशत) रहे।
विज्ञापन

आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट मंगलवार को घोषित होने की जानकारी मिलते ही छात्र अपनी मेहनत का नतीजा जानने के लिए बेचैन हो उठे। रिजल्ट की जानकारी के लिए छात्र छात्राएं पल-पल पर अपना मोबाइल और कंप्यूटर देखते रहे। दोपहर करीब तीन बजे रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र और उनके अभिभावक कॉलेज की और दौड़ पड़े। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य भी टॉपर जानने के लिए उत्सुक रहे। इस दौरान लखनऊ पब्लिक स्कूल के जिला टॉपर बनने की जानकारी होते ही वहां के छात्र और शिक्षक खुशी से झूम उठे। उसके बाद शुरू हुआ मिठाई बंटने का सिलसिला जो देर शाम तक चलता रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में 126 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 125 उत्तीर्ण और एक छात्र फेल रहा। जबकि 12वीं में शामिल सभी 105 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed