फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी पर तेजाब डालकर भागा सैन्यकर्मी

पत्नी पर तेजाब डालकर भागा सैन्यकर्मी

Sun, 07 Apr 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पत्नी पर तेजाब डालकर भागा सैन्यकर्मी
बरेली/देवरनिया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने से बचने के लिए सैन्यकर्मी ने साल भर पहले जिस लड़की से शादी कर ली थी, शनिवार सुबह उस पर तेजाब फेंककर भाग निकला। तेजाब से करीब 40 फीसदी झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, घर के बाकी लोग फरार हो गए हैं। युवती की मां की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तेजाब से करीब चालीस फीसदी झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मां ने बताया कि देवरनिया गांव के सेमीखेड़ा में रहने वाले सैन्यकर्मी आकाश और उसके दो दोस्तों ने उनकी बेटी को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उनकी ओर से इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बिरादरी के लोगों ने गांव में पंचायत कराई। लड़के और लड़की की बिरादरी एक ही होने के कारण पंचायत ने दोनों की शादी करा देने को कहा। उनके केस वापस लेने के बाद आकाश से उनकी बेटी की शादी करा दी गई, लेकिन दो महीने बाद ही आकाश ने उनकी बेटी को छोड़ दिया। आकाश का घर पड़ोस में ही था, लिहाजा जब भी वह छुट्टी से आता था, पत्नी को धमकियां देता था। शनिवार सुबह आकाश डिब्बे में तेजाब लेकर आया और उनकी बेटी पर डालकर भाग गया। एसपी देहात संसार सिंह ने पीड़ित का बयान लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए। मजिस्ट्रेट ने भी पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी आकाश के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि वह खुद और परिवार के बाकी लोग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी शादी में अड़ंगा डाला तो किया एसिड अटैक
बरेली। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से शादी होने के बाद भी पीड़िता को चैन की जिंदगी नसीब नहीं हुई। आकाश ने उसे पंचायत और पुलिस के डर से अपनाया लेकिन ससुराल में एक भी दिन सम्मान नहीं मिला। शादी के दो महीने बाद से ही वह मायके में रह रही थी। आरोपी आकाश दूसरी शादी की फिराक में था। परिवार के लोग रिश्ते भी देख रहे थे। आरोप है कि एक जगह बात पक्की भी हो गई थी। पीड़िता इस शादी का विरोध कर रही थी, इसी पर भड़ककर आकाश ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती पीड़िता सही से बोल भी नहीं पा रही थी। उसका शरीर करीब चालीस फीसदी जल गया था। उसका इलाज कर रहे डॉ. आशीष सक्सेना ने अधिकारियों को बताया कि उसके शरीर पर तेजाब ही डाला गया है। मां ने बताया कि आरोपी आकाश होली पर छुट्टी लेकर आया था। तब से वह कई बार घर आकर बेटी को धमका चुका था कि उसका पीछा छोड़ दे वर्ना वह उसकी जिंदगी खराब कर देगा। पीड़िता के घर का दरवाजा और पास की जमीन पर भी काफी तेजाब पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed