{"_id":"5c97e522bdec22145a0ea5f4","slug":"201553458466-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पर मिला हरदोई के युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पर मिला हरदोई के युवक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर हरदोई के युवक का शव मिला। मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। मृतक के चाचा ने शिनाख्त कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुबह करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर करीब 35 वर्ष के युवक का शव देखकर भीड़ लग गई। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार पहुंच गए। उन्होंने शव को सील करा दिया। बाद में हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव इटोरिया से रामखिलावन पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान अपने भतीजे रामछोरा के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह मानसिक मंदित थे। करीब दस साल से घर नहीं गए थे। एक साल पहले उनके पेट का ऑपरेशन भी उन्हीं ने कराया था। तब से वह बीमार थे और यहां-वहां भटकते रहते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव चाचा को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।