{"_id":"5c5dde27bdec22739d537d15","slug":"201549655591-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के धमकाने पर घर से भागा छात्र दो दिन बाद लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के धमकाने पर घर से भागा छात्र दो दिन बाद लौटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय किशोर एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल से घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिवारवालों का आरोप है कि छात्र के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने कुकर्म किया था और उसे धमकाया था। इस वजह से वह डरा था और घर आने के बजाय कहीं चला गया। इसकी शिकायत परिवार ने एक समाजसेवी संगठन के जरिये बरेली पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। शुक्रवार देर रात किशोर ने मां को कॉल की तो परिवारवालों ने उसे सेटेलाइट चौराहे से ढूंढ निकाला। एक दरोगा की मदद से छात्र ने परिवारवालों से संपर्क किया था। नकटिया चौकी इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि परिवारवालों ने उन्हें बच्चे के घर से भागने का कारण परिवार से नाराज होना बताया है। बड़े भाई के डांटने पर छात्र घर से भाग गया था। रुपये खत्म हुए तो घर लौट आया। कुकर्म की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।