{"_id":"5c59ed6fbdec22739604503b","slug":"201549397358-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करिश्मा एन्क्लेव में चोरों ने शिक्षक के घर से उड़ाया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करिश्मा एन्क्लेव में चोरों ने शिक्षक के घर से उड़ाया माल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिक्षक के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इज्जतनगर के करिश्मा एन्क्लेव निवासी विनोद कुमार गंगवार शीशगढ़ में एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर हैं। उनकी पत्नी लता गंगवार भी शिक्षिका हैं। लता ने बताया कि उनके मौसा की रिटायरमेंट पार्टी पीलीभीत में थी। इसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ दो जनवरी को गए थे। चार जनवरी को परिवार लौट आया। यहां देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक टूटे थे। बदमाश रसोई की ग्रिल काटकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। विनोद की तहरीर के मुताबिक डेढ़ लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और साड़ियां चोरी हुई हैं। उनकी तरफ से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।