{"_id":"5c59ed45bdec224df422d9b8","slug":"201549397317-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : दिल्ली की तरफ से आने वाले एच1एन1 कैरियर की निगरानी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाइन फ्लू : दिल्ली की तरफ से आने वाले एच1एन1 कैरियर की निगरानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली के अस्पतालों में बीते चौबीस घंटे में स्वाइन फ्लू के 40 नए मरीज भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के सभी जिलों में दिल्ली से आने वाले लोगों की निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। इन लोगों में बुखार के सामान्य लक्षण मिलने पर भी स्वाइन फ्लू की जांच कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एहतियातन उठाए गए इस कदम से दिल्ली में बेकाबू बीमारी के अन्य सूबों में फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
दिल्ली में एक जनवरी से चार फरवरी तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 895 तक पहुंच गई है। जबकि बाहरी राज्यों के मरीजों की संख्या अलग है। एच1एन1 संक्रमण की चपेट में आने के बाद इलाज कराने वालों की संख्या एक हजार के करीब बताई जा रही है। वहीं बरेली में भी विवेक शर्मा उर्फ डिंपल की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। वह रामपुर की मिलक तहसील में सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात थी। इसके अलावा आईएमए के एक पदाधिकारी समेत दो लोगों में हाल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के मुताबिक स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।