{"_id":"5c2646f9bdec22571875bb6f","slug":"201546012409-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एटीएम हैकर को जेल भेजा, साथियों की तलाश शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एटीएम हैकर को जेल भेजा, साथियों की तलाश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। एटीएम हैक कर जालसाजी से रुपये निकलने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से पकड़े गए हैकर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
इन हैकरों ने गुरुवार दोपहर एटीएम से रुपये निकालने आए निजामुद्दीनपुर शाह निवासी अजय पाल श्रीवास्तव को दस हजार का चूना लगा दिया था। अजय पाल ने मशीन में अपना कार्ड डाला था। रुपये निकलते उससे पहले आरोपी ने बटन दबाकर मशीन को हैक कर दिया। अजय पाल निराश होकर बाहर निकल रहे थे कि तभी आरोपी ने बगैर कार्ड डाले रुपये निकाल लिए, जो अजयपाल के एकाउंट से कटे थे। पर्ची पर अजय पाल का एकाउंट नंबर पड़ा था। उनके शोर मचाने पर लोगों ने रुपये निकालने वाले को मौके पर पकड़ लिया था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। कोतवाली ले जाकर पकडे़ गए युवक से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम हिमांश पुत्र शिवकुमार निवासी अनिरूद्धपुर कोतवाली अलीगंज (बरेली) बताया। साथियों के नाम बरेली जिले के राजपुर कला गांव निवासी नन्हे, सोनू और अनिरूद्धपुर निवासी दीपक, अमन बताए। पुलिस ने हिमांशु के पास से पांच एटीएम कार्ड और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हिमांशु को जेल भेज दिया गया है। बाकी चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।