फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कहीं भारी पड़ी पुलिस तो कहीं चोर

कहीं भारी पड़ी पुलिस तो कहीं चोर

Fri, 23 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
कहीं भारी पड़ी पुलिस तो कहीं चोर
पुलिस और चोरों के बीच रात भर चली लुकाछिपी
विज्ञापन


शहर में पांच जगह चोरी, शादी का घर भी बना निशाना
एक जगह माल छोड़कर भागे, दूसरी जगह पकड़ा गया चोर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली/सीबीगंज। बुधवार चोर और पुलिस के बीच रातभर आंखमिचौली चलती रही। पांच जगह चोरी हुई जबकि एक जगह पुलिस के टोकने पर चोर माल छोड़कर भाग गए। वहीं एक चोर को भैंस लेकर जाते समय गिरफ्तार किया गया। एक जगह चोरी करके भागते समय चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गए।
सीबीगंज के मथुरापुर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। मथुरापुर गांव निवासी उमाकांत साहू की गांव में ही साईं डीजे के नाम से दुकान है। देर रात चोरों ने बल्ली से दुकान का शटर उठा दिया और लैपटॉप, तीन एंपलीफायर, मिक्सर और सात माइक चोरी कर लिया। इस दौरान चारों ने आसपास के घरों में बाहर से कुंडी थी लगा दी थी कि जानकारी होने पर भी लोग बाहर न निकल सकें। इसी गांव में दूसरी चोरी तिलियापुर निवासी अकील अहमद की फ्रिज, मिक्सी रिपेयरिंग शॉप में हुई। साथ ही गल्ले में रखे तीन हजार रुपये भी चोरी कर लिए। पास में ही एक शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में मिली तस्वीरों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। इसके अलावा महेशपुरा गांव से मो. शहजाद का ई-रिक्शा उनके घर के सामने से चोरी हो गया।
विज्ञापन

शादी का घर भी खंगाला
प्रेमनगर में गुलाबनगर निवासी बिरजू सिंह टेलर हैं। वह 20 फरवरी को शादी में पिलखुआ गए थे। बुधवार सुबह लौटे तो घर में सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। चोर छत से चढ़कर घर में रखे कुंडल, पाजेब, अंगूठी समेत कुछ जेवरात और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। बिरजू ने बताया कि अप्रैल में उनकी बेटी की शादी है, इसलिए ही जेवर खरीदकर रखे थे। मामले की रिपोर्ट प्रेमनगर में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से लैपटॉप चोरी
रेजीडेंसी गार्डन निवासी आशीष श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को कोहाड़ापीर में सूर्या बारातघर के पास गए थे। कार खड़ी करके एक परिचित व्यक्ति से बात करने लगे। इसी बीच किसी ने लैपटॉप का बैग चोरी कर लिया, जिसमें जरूरी दस्तावेज भी थे।

कार छोड़कर भागे चोर, भैंस चोर पकड़ा गया
नवाबगंज के अहमदाबाद से बुधवार रात चोर मोबाइल टावर की 15 बैटरी सेंट्रो कार में चोरी करके भागे थे। सीबीगंज में हाईवे पर चेकिंग चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने उत्तराखंड नंबर की कार आती देखी तो रुकवाने का प्रयास किया। मगर कार सवार ने उसे रामपुर की ओर दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो मदरसा के सामने चोर कार छोड़कर भाग निकले और उसमें से 15 बैटरी बरामद हो गईं। इसके अलावा इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार रात भुता के गांव केसरपुर निवासी अनिल को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसने चरने के लिए छोड़ी गई मठ लक्ष्मीपुर निवासी आलोक वर्मा की भैंस चोरी कर ली थी और जब मैजिक में लाद रहा था तो भैंस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed