{"_id":"5cdf1510bdec2207186a5cbf","slug":"191558123792-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने युवती को रौंदा, एक घंटे गड्ढे में पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन ने युवती को रौंदा, एक घंटे गड्ढे में पड़ा रहा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। घर से पिता को चाय देने जा रही युवती की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। एक घंटे तक उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।
भमोरा निवासी रोशन जाटव आंवला से पखुर्नी जाने वाले मार्ग पर खेत में झोंपड़ी डालकर परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार सुबह 5 बजे मां भगवानदेई घर से झोंपड़ी पर चली आई। बेटी सुमनलता सुबह साढ़े छह बजे घर से माता-पिता के पास आ रही थी। आंवला-बरेली मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से सुमनलता रोड के किनारे गड्ढे में जा गिरी और उसने दम तोड़ दिया। वहां से गुजरे राहगीरों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा तो सूचना भमोरा पुलिस को दी। एक घंटे बाद भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराकर सूचना परिजन को दी। पुलिस ने भाई राजू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रोशन ने बताया कि सुमलता सबसे बड़ी बेटी थी। वह उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे।