फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली से टाटा लोडर में लिफ्ट देकर चाकू दिखाकर लूटा

बरेली से टाटा लोडर में लिफ्ट देकर चाकू दिखाकर लूटा

Wed, 01 May 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली से टाटा लोडर में लिफ्ट देकर चाकू दिखाकर लूटा
बिथरी चैनपुर(बरेली)। मुरादाबाद जिले के चार बदमाशों ने बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड से टाटा लोडर में लिफ्ट देकर शाहजहांपुर के एक ग्रामीणों से लूट कर ली। लुटे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की मदद से बिथरी पुलिस ने तीन लुटेरों को हिरासत में ले लिया। इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव सिसोरी सिसोरा निवासी सर्वेश कुमार अपने गांव के गोविंद और रामसेवक के साथ किसी काम से बरेली आए थे। मंगलवार शाम ये लोग गांव जाने को बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचे। यहां इन्हेें सीधा वाहन नहीं मिला तो एक टाटा लोडर में बैठ गए। इसमें ड्राइवर के अलावा एक व्यक्ति और था। वे आगे ड्राइवर के पास बैठे तो उनके दोनों साथी पीछे बैठ गए। थोड़ा आगे चलकर दो लोग और इस वाहन में पीछे की ओर बैठ गए। कुंआडांडा के पास उन्हें भी पीछे बैठा दिया गया। इसके साथ ही आगे ड्राइवर के पास से उठकर आए तीसरे व्यक्ति ने पीछे आकर चाकू निकाल लिया। जो दो और लोग बैठे थे, वो भी इनके साथी निकले। फिर तीनों ने जबरन उनसे 1200 रुपये और आधार कार्ड, रामसेवक से दो सौ रुपये और गोविंद से सात सौ रुपये लूट लिए। उन्हें उतारकर भागने लगे। तब उन्होंने शोर मचा दिया। राहगीरों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। बिथरी पुलिस ने आगे घेराबंदी करके वाहन रोक लिया। इसमें बैठे तीन लुटेरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद के मझोला की एकता नगर कॉलोनी निवासी रवि शर्मा पुत्र देवेंद्र, राजेश पुत्र सोमपाल, मझोला के ही नीम वाली ज्यारत निवासी रामवचन पुत्र रामस्वरूप शामिल थे। जबकि इनका साथी एकता नगर निवासी सौरभ पुत्र शेर सिंह फरार हो गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। लूटी रकम चौथे साथी के पास बताई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed