फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आयुष अपहरण कांड- बीस लाख फिरौती मांगी, सोचा- पांच लाख तो मिल ही जाएंगे

आयुष अपहरण कांड- बीस लाख फिरौती मांगी, सोचा- पांच लाख तो मिल ही जाएंगे

Wed, 17 Apr 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
आयुष अपहरण कांड- बीस लाख फिरौती मांगी, सोचा- पांच लाख तो मिल ही जाएंगे
बरेली। बारादरी से आठ साल के बच्चे के अपहरण और उसी दिन घर के पास छोड़ने के मामले में पुलिस ने चौथे दिन खुलासा कर दिया। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता के बाद तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गोरखपुर में परिवार की जमीन और सट्टेबाजी की कमाई के हिसाब से आरोपियों ने प्लान बनाकर घटना की और बीस लाख फिरौती मांगी।
विज्ञापन

रोहली टोला निवासी अमित सिंह के बेटे आठ साल के बेटे आयुष को तेरह अप्रैल को पड़ोसी दीपांशु कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया और बाद में किसी और के हवाले कर खुद गायब हो गया। बच्चे को एक कमरे में बंद करके रखा गया और उसकी मां के नंबर पर कॉल करके बीस लाख रुपये मांगे गए। शाम ढलने पर आयुष को कोई घर के बाहर छोड़ गया। परिवार दीपांशु को गलत मानने से इनकार कर रहा था। मंगलवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। इसमें दीपांशु के साथ ही उसके दोस्त शाही के दुनका निवासी जलीस और शहर के किला निवासी नदीम को दोषी बताया गया। दीपांशु ने बताया कि पहले मकान में किराएदार व पड़ोसी के नाते उसे जानकारी थी कि अमित की गोरखपुर में काफी जमीन है। वो सट्टे का काम भी करता है। ये सोचकर बीस लाख मांगे कि चार या पांच लाख तो मिल ही जाएंगे। वह आयुष को ले गया और वहां से जलीस के हवाले कर दिया। जलीस ने महेशपुरा ठाकुरान में किराए के कमरे में उसे ले जाकर रखा। जब उन्हें लगा कि पुलिस उनके घरों तक पहुंच गई है तो घबरा गए। तब नदीम से उसे घर के पास छुड़वा दिया।
विज्ञापन


एप डाउनलोड कर की थी कॉल
- जलीस ने गूगल से वी फोन नाम का एप डाउनलोड करके उसी से आयुष की मां को कॉल की थी। इस वजह से ये लोग शुरू में सर्विलांस के दायरे में नहीं आ सके। जलीस कुतुबखाने पर चश्मे की दुकान पर काम करता है तो नदीम ठेके पर भट्ठे से ईट पहुंचवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता पर भी होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने स्वीकार किया कि घटना के बाद आयुष का पिता अमित तहरीर देने के बजाय गायब हो गया था। तब पुलिस ने उसे खोजा। वो कहीं बाहर जाने की तैयारी में था। उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें सट्टे की पर्चियां व नंबर निकले। पता लगा कि वो सट्टा लगवाता है। फिलहाल पीड़ित पक्ष होने के कारण उसे नहीं पकड़ा है। उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed