फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली से बाइक चुराकर शाहजहांपुर में बेचने वाला गैंग पकड़ा

बरेली से बाइक चुराकर शाहजहांपुर में बेचने वाला गैंग पकड़ा

Sat, 16 Mar 2019 02:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली से बाइक चुराकर शाहजहांपुर में बेचने वाला गैंग पकड़ा
बरेली। कई दिन से धरपकड़ में जुटी किला पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोरों के गैंग का खुलासा कर दिया। यह गिरोह शहर से चोरी कर बाइक शाहजहांपुर के निगोही में अपने साथी के जरिये बेच देता था। कई बाइक मामूली दामों में तो कई के पुर्जे निकालकर बेचे जाते थे। गैंग में एक बाइक मैकेनिक भी है। खुलासे के बाद पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीओ द्वितीय सीमा यादव के नेतृत्व में टीम ने बारादरी के गोसाई गौंटिया निवासी अनमोल गोस्वामी, जोगी नवादा के बाबू गिरि, सहसवानी टोला के मोहित उर्फ मोटू, सीबीगंज मथुरापुर के मुकेश और सचिन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराई गई आठ बाइक बरामद हुई हैं। सचिन और अनमोल गैंग लीडर हैं। इनके पास मास्टर चाबी रहती है। ये ऐसी जगह चुनते थे जहां भीड़ के साथ ही कई बाइक खड़ी हों। इन्हें चुराकर पहले अपने मैकेनिक साथी मुकेश को दे देते थे। मुकेश इन्हें 2500 से आठ हजार तक में बेच देता था। जो नहीं बिक पाती थीं उन्हें बाबू की मदद से शाहजहांपुर के निगोही थाने के ऊनकला निवासी इमरान खान को बेच देता था। इमरान बाइक बेचने के साथ ही पुर्जे तक खपा देता था। दूसरे जिले में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक आसानी से बिक जाती थीं और चेकिंग में भी नहीं पकड़ी जाती थीं।
विज्ञापन


14 बाइक इमरान के कब्जे में
एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की करीब 14 बाइक इमरान के कब्जे में हैं। पुलिस टीम उसकी तलाश में शाहजहांपुर व अन्य स्थानों पर छापे मार रही है। जल्द ही उसे पकड़कर बाइक बरामद कर ली जाएंगी। जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ और आरोपी प्रकाश में आएंगे तो उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed